Akshay Kumar Bollywood Career- अक्षय कुमार कैसे बने खिलाड़ी कुमार

Akshay Kumar Bollywood Career अक्षय कुमार कैसे बने खिलाड़ी कुमार पहली फिल्म कौनसी है

जानिए Akshay Kumar Bollywood Career के बारे में, अक्षय कुमार का जन्म 9 सितंबर 1967 मैं हुआ था उनकी पहली फिल्म 1991 में रिलीज हुई थी। जब उनकी पहली फिल्म रिलीज हुई तब उनकी उम्र 23 वर्ष थी, एक्शन और कॉमेडी फिल्मों के लिए जाने जाने वाले अक्षय कुमार को खिलाड़ी कुमार के नाम से भी दुनिया भर में जाना जाता है। 

Akshay Kumar Bollywood Career


पहले फिल्म सौगंध 

अक्षय कुमार की पहली फिल्म सौगंध थी, यह फिल्म 1991 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने अक्षय कुमार को कोई खास पहचान नहीं दिलाई, और फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास नहीं कर पाई और फ्लॉप रही थी। अक्षय कुमार के साथ अभिनेता मुकेश खन्ना, पंकज धीर, राखी गुलजार और शांतिप्रिया जैसे थे।


क्यों पडा खिलाड़ी कुमार नाम

अक्षय कुमार ने 1992 में 'खिलाड़ी' फिल्म अभिनय किया था, और यह फिल्म बड़ी हिट रही थी। अक्षय कुमार के करियर को इस फिल्म ने बड़ी पहचान दिलाई थी। इसके बाद में खिलाड़ियों का खिलाड़ी, सबसे बड़ा खिलाड़ी, मैं खिलाड़ी तु अनाड़ी, खिलाड़ी 786, और इंटरनेशनल खिलाड़ी, जैसी केई खिलाड़ी नाम की फिल्मों में काम किया था। जिससे अक्षय कुमार के फैन खिलाड़ी कुमार और खिलाड़ियों का खिलाड़ी उनका नाम लेने लगे।


अक्षय कुमार पुरस्कर

अक्षय कुमार ने दो बार फिल्मफेयर पुरस्कार जता है, पहले 2002 में और दूसरा 2006 में जीता था। इसके अलावा उन्होंने राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार सर्वश्रेष्ठ अभिनेता भी जीता है, और अक्षय कुमार को 2009 में भारत सरकार द्वारा पद्मश्री पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था।

अक्षय कुमार की कुछ एक्शन फल्में 

• मोहरा: 1994 मैं रिलीज हुई अक्षय कुमार की यह फिल्म उनकी सबसे लोकप्रिय फिल्मों में से एक मानी जाती है। और यह फिल्म 1994 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक है। फिल्म में अक्षय कुमार के साथ सुनील शट्टी, रवीना टंडन, और नसरुद्दीन शाह अभिनेता थे। 

• खिलाड़ियों का खिलाड़ी: यह फिल्म 1996 में रिलीज हुई थी, इस फिल्म ने अक्षय कुमार को एक एक्शन हीरो बना दिया था। फिल्म में अक्षय कुमार के साथ रेखा और रवीना टंडन मुख्य कलाकार थे।

अक्षय कुमार की कुछ कॉमेडी फिल्में

• हेरा फेरी: साल 2000 में रिलीज हुई ये फिल्म अक्षय कुमार की टॉप हिट कॉमेडी फिल्मों में से एक है। और इस फिल्म में अक्षय कुमार का राजू का किरदार, लोगों को बहुत पसंद आया था। फिल्म में अक्षय कुमार के साथ सुनील शेट्टी और परेश रावल मुख्य कलाकार थे। 

• भूल भुलैया: यह फिल्म 2007 में दुनिया भर में रिलीज हुई थी। और यह फिल्म बॉक्स ऑफस पर बड़ी हिट रही थी, फिल्म अक्षय कुमार के साथ राजपाल यादव और विद्या बालन जैसे अभिनेता थे। 

• एंटरटेनमेंट: यह फिल्म साल 2014 में रिलीज हुई थी, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थी। और यह एक कॉमेडी से भरपूर फिल्म है, अक्षय कुमार और तमन्ना भाटिया ने इस फिल्म में मुख्य किरदार निभाया था। 


निष्कर्ष:

अक्षय कुमार अब तक 150 से अधिक फिल्मों में दिखाई दिए हैं, और कई पुरस्कार जीते हैं, और बॉलीवुड मैं अपना नाम बनाया है। लेकिन आपको अक्षय कुमार की कौनसी फिल्म सबसे ज्यादा पसंद आई। और आगे आने वाली फिल्मों में से आप कौनसी फिल्म देखने जाओगे। 



कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.