Shah Rukh Khan Bollywood Career- शाहरुख खान की पहली फिल्म कौनसी है
Shah Rukh Khan Bollywood Career- शाहरुख खान की पहली फिल्म कौनसी है और कब रिलीज हुई
जानिए Shah Rukh Khan Bollywood Career के बारे में उनका Bollywood का सफर बहुत बड़ा और सफल रहा है। SRK के नाम से दुनिया भर में मशहूर शाहरूख खान ने 1980 में टेलीविजन से अपना करियर शुरू किया, और अब वह भारतीय सिनेमा जगत में सबसे बड़े नामो में से एक है। उन्होंने 1988 में दिल दरिया में काम किया था, लेकिन शाहरुख खान का पहला टीवी शो 1989 में 'फौजी' रिलीज हुआ था।
शाहरुख खान की पहली फिल्म दीवाना
शाहरुख खान का जन्म 2 नवंबर 1965 में हुआ था। जब उनकी पहली फिल्म दीवाना रिलीज हुई तब उनकी उम्र 26 साल थी। दीवाना फिल्म में अभिनेता ऋषि कपूर दिव्या भारती और शाहरुख खान थे, दीवाना फिल्म 1992 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक है। दीवाना के बाद शाहरुख खान की बाजीगर, करण अर्जुन, दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे, कुछ कुछ होता है, और मोहब्बतें जेसी बॉक्स ऑफिस पर सफल फिल्में रही थी।
शुरुआत में किए थे नकारात्मक रोल
शाहरुख खान ने अपने करियर की शुरुआत में कुछ फिल्मों में नकारात्मक रोल भी किए थे जिसमें बाजीगर और डर जैसी की फिल्में शामिल है। लेकिन यह उनके करियर का सबसे अच्छा फैसला माना जाता है, क्योंकि इन फिल्मों के कारण शाहरुख खान को पहले से और ज्यादा पहचान मिल गई।
SRK की कुछ हिट रोमांटिक फिल्में
शाहरुख खान सबसे ज्यादा रोमांटिक फिल्मों के लिए जाने जाते हैं जिनमें से कुछ हिट फिल्में:
• दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे: 1995 में रिलीज हुई ये फिल्म ब्लॉकबस्टर हिट रही थी। जिसमें शाहरुख खान के साथ काजोल, अमरीश पुरी और अनुपम खेर जैसे अभिनेता थे।
• कुछ कुछ होता है: यह फिल्म 1998 में रिलीज हुई थी और बड़ी हिट रही थी, जिसमें भी शाहरुख खान, काजोल, और रानी मुखर्जी जैसे अभिनेता थे। शाहरुख खान को इस फिल्म के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार भी मिला था।
• मोहब्बतें: साल 2000 में रिलीज हुई ये एक सुपरहिट फिल्म थी, इस फिल्म में अभिनेता शाहरुख खान के साथ अमिताभ बच्चन भी थे।
• दिल तो पागल है: इस फिल्म में अभिनेता शाहरुख खान, माधुरी दीक्षित और करिश्मा कपूर थे, और ये फिल्म भी शाहरुख खान की बड़ी हिट रोमांटिक फिल्म रही थी। दिल तो पागल है फिल्म 1997 में रिलीज हुई थी।
• चेन्नई एक्सप्रेस: ये फिल्म साल 2013 में रिलीज हुई थी इस फिल्म में मुख्य कलाकार शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण थे, और यह फिल्म भी बहुत हिट रही थी।
पुरस्कार और सम्मान
शाहरुख खान ने 14 बार फिल्मफेयर अवार्ड जीता है, जिसमें से सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का आठ बार अवार्ड जीता है, और सबसे ज्यादा जीतने वालों की लिस्ट में दिलीप कुमार के साथ बराबर पर है। इसके अलावा शाहरुख खान को 2005 में भारत सरकार द्वारा पद्मश्री अवार्ड से भी सम्मानित किया गया था।
शाहरुख खान का अनोखा किरदार फिल्म देवदास
साल 2002 में रिलीज हुई देवदास फिल्म भी बड़ी हिट रही थी। जिसमें ऐश्वर्या राय, शाहरुख खान, माधुरी दीक्षित, और जैकी श्रॉफ अभिनेता थे। इस फिल्म में शाहरुख खान ने एक अनोखा शराबी का किरदार निभाया था, जो लोगों को बहुत पसंद आया था।
निष्कर्ष:
शाहरुख खान ने अब तक अपने करियर में 90 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। जिसमें रोमांटिक, एक्शन, कॉमेडी, ड्रामा, जैसी फिल्में शामिल है, और अगर आप शाहरुख खान के फैन है, तो बताओ आपको शाहरुख खान की कौनसी फिल्म सबसे ज्यादा पसंद आई।
Post a Comment